लखनऊ । उत्तरप्रदेश में अब कांवड़ यात्रा नहीं होगी। योगी सरकार ने कांवड़ संघ से इस बार कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं करने के लिए निवेदन किया था। इस पर कांवड़ संघ ने इस साल कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है।
इससे पहले मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद भी यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ के मद्देनजर तैयारियां शुरु हो गई थीं। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा समिति के संचालकों ने उप्र सरकार से कांवड़ यात्रा करवाने के लिए अनलॉक करने की मांग की भी की थी ।
उप्र में अगले साल चुनाव है लिहाजा कांवड़ यात्रा पर रोक लगाकर श्रद्धालुओं की नाराजगी का जोखिम सरकार नहीं लेना चाहती थी किन्तु कोरोना के फैलाव की आशंका के मद्देनज़र और सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखते हुए प्रशासन असमंजस में था। फ़िलहाल यह यात्रा रोकने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
लखनऊ : कांवड़ संघ ने योगी सरकार के अनुरोध पर कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं करने का फैसला किया
RELATED ARTICLES
