Saturday, February 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ :कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचीं उमा भारती

लखनऊ :कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचीं उमा भारती

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती बुधवार को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई पहुंचीं। उमा भारती ने आईसीयू में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को डॉक्टरों ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कल्याण सिंह का उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार कल्याण सिंह की किडनी में इंफेक्शन फैल गया है जिसका उपचार किया जा रहा है। उन्हें बीते सात दिनों से वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।

पीजीआई के निदेशक प्रो.आरके धीमान की देखरेख में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की टीम दिन रात उनका उपचार कर रही है। कल्याण सिंह की स्थिति लगातार बेहद नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular