Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : करोड़ों रुपये के ठगी के मामले में फरार हरिनाम...

लखनऊ : करोड़ों रुपये के ठगी के मामले में फरार हरिनाम सिंह यादव गिरफ्तार

लखनऊ, 26 नवम्बर (हि.स.)। प्रदेश के सीतापुर जनपद का रहने वाला हरिनाम सिंह यादव को करोड़ों रुपये के ठगी के मामले में यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। हरिनाम को उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सुलतानपुर, अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ बिहार की बक्सर पुलिस भी तलाश रही थी। 

यूपी एसटीएफ की गिरफ्तारी के बाद हरिनाम सिंह यादव ने पूछताछ में स्वीकारा है कि उसने हजारों लोगों से वीजीई मार्ट नामक कम्पनी में निवेश कराके उनके धनराशि को दोगुना करने का झांसा दिया। इस प्रकार से करोड़ों रुपये आ जाने के बाद वह फरार हो गया। रायबरेली में उसके ऊपर दो मुकदमें दर्ज है। 
रायबरेली में दर्ज मुकदमों में ही हरिनाम सिंह यादव की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी यूपी एसटीएफ को दी गयी थी। टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लोकेशन टीम के सदस्यों को कुछ समय से जानकीपुरम विस्तार और आसपास मिल रही थी। 
बताया जा रहा है कि हरिनाम सिंह यादव के पीछे कुछ और भी नाम है, जो ठगी के मामले में जुड़े हुए हैं। हरिनाम सिंह यादव इस मामले का मास्टरमाइंड है। आगे की कार्रवाई के लिए रायबरेली पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। ठगी की रकम की बरामदगी के प्रयास भी किये जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular