लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शहर में दो और नये थाने बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उत्तर प्रदेश प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट ने राजधानी में दो और नये थाने बनाने की सिफारिश सरकार से की थी। शासन ने इसे स्वीकार करते हुए लखनऊ कमिश्नरेट में दो और नए थानों की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
हसनगंज थाने के अंतर्गत नया थाना मदेयगंज और काकोरी थाने के अंतर्गत नया थाना दुबग्गा बनेगा। कमिश्नरेट का मानना है कि दो और नये थाने बनने के बाद अपराधियों पर लगाम लगाने व जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाये रखने में बड़ी कामयाबी मिलेगी।
दीपक
