Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ और आसपास के जिलों में भी फिरोजाबाद जैसा हाल- अखिलेश यादव

लखनऊ और आसपास के जिलों में भी फिरोजाबाद जैसा हाल- अखिलेश यादव

लखनऊ |सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल काफी बुरा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में फिरोजाबाद जैसे हालात हैं। कई जिले टाइफाइड से प्रभावित हैं।

सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत किया था जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौतें होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ में ही अब तक टाइफाइड से सौ लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिला अस्पताल और पीएचसी पर बुनियादी सुविधाओं तक का अकाल है।

प्रचार में मग्न भाजपा सरकार लखनऊ व प्रदेश के शहरों, बस्तियों, गांवों में फैल रहे बुखार से प्रभावित बच्चों और बड़ों के लिए स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करे। जनता इसका हिसाब चुनाव में करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular