Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ : ऐशबाग में नजूल की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जे,...

 लखनऊ : ऐशबाग में नजूल की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जे, शुरु हुई जांच

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ में ऐशबाग स्थित नजूल की जमीनों पर अवैध रुप से कब्जे कराने की शिकायत मिलने के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि ने जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को नजूल की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जे की जांच करने टीम पहुंची और जांच शुरु करते हुए नक्शा का मिलान कराया।

ऐशबाग में करोड़ों रुपयों की नजूल की जमीन पर कब्जा है, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों व समाजसेवी संगठनों ने उपाध्यक्ष को एक शिकायती पत्र में किया था। इसके बाद निरंतर शिकायतों पर जांच के लिए तहसीलदार अर्जन शशिभूषण पाठक, अधिशासी अभियंता नवनीत शर्मा और अनुसचिव बलराम को लेकर एक टीम बनायी गयी है। जिसने मौके पर मिलने वाली जानकारियों को जुटा कर जांच की प्रक्रिया शुरु की है। तीन दिनों की जांच के बाद पांच जून को ये टीम अपनी रिर्पोट एलडीए उपाध्यक्ष को देगी।

ऐशबाग क्षेत्र में नजूल की कई टुकड़ों में जमीन है और इसका फायदा उठाते हुए स्थानीय व्यापारियों ने जमीनों पर अपना कब्जा कर लिया। कुछ दुकानदारों ने जमीन का उपयोग करते हुए उस पर अवैध निर्माण कार्य भी कराया। ऐशबाग के निकट ही मोतीझील कालोनी में तो मार्ग के किनारे नजुल की जमीन पर अवैध रुप से दुकानें खड़ी कर दी गयी।

शरद/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular