Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की देर रात थाना नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन के रौंदने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। 
थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव सुंदर का पुरा निवासी सुभाष (26)पुत्र बाबूराम गांव के ही विशम्भर उर्फ पप्पू (44) पुत्र बाबूराम के साथ नगला खंगर गांव में अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार की देर वह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव बीरई के समीप उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिये शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। 
इस सम्बंध में थाना प्रभारी नगला खंगर ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular