Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस ट्रक से टकराई, दो यात्रियों की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। मटसेना थानाक्षेत्र स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक स्लीपर बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मटसेना थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि एक स्लीपर बस गुड़गांव से रायबरेली जा रही थी। जैसे ही वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसेना थाना क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक वह एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुन मौके पर ग्रामीण व अन्य लोग पहुंच गये। सूचना पर पुलिस व यूपीडा कर्मी भी पहुंच गये। आनन-फानन में बस में सवार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। 

जहां चिकित्सकों ने कुलकांति (32) पत्नी सोमनाथ निवासी कपूरपुर थाना मंडीगंज रायबरेली और अवधेश (40) निवासी मंगापुर थाना परसादीपुर रायबरेली को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल अनुराग (06) पुत्र सोमनाथ, शाहिल (15) पुत्र हंभीर कमालपुर रायबरेली, बबलू (40) निवासी कमालपुर रायबरेली, नन्ने (50) पुत्र बाबूलाल रायपुर नौशहरा रायबरेली और अनुराग (25) पुत्र ठाकुरदीन निवासी पौहरी रायबरेली को भर्ती कर उपचार दिया गया। हादसे का कारण कोहरा बताया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular