लखनऊ । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बातचीत की और लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा। इस दौरान, प्रियंका वाड्रा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस महामारी में आम जनता के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं और पूरी सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी भी ली।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है : प्रियंका
RELATED ARTICLES
