Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : उत्तरप्रदेश में कोरोना के 2589 नए संक्रमित मिले

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में कोरोना के 2589 नए संक्रमित मिले


लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कोरोना के संक्रमित नए मामलों की तादाद गुरूवार को 2589 तक पहुंच गई। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा कोरोना के केस मिले हैं। प्रयागराज, कानपुर , वाराणसी में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी में कोरोना संक्रमित 9 लोगों की मौत हो गई है। यूपी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8820 हो गई है। सबसे ज्यादा दो-दो मौतें प्रयागराज और लखनऊ में हुई हैं। कानपुर नगर, वाराणसी, गोरखपुर, बाराबंकी और गाजीपुर में कोरोना संक्रमित 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2589 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 935 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिल
प्रयागराज में 242, वाराणसी में 198 और कानपुर में 103 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यूपी में कल एक दिन में कुल 1,24,135 नमूनों की जांच की गई है। उत्तरप्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 नमूनों की जांच की गई है। यूपी में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड टीकाकरण 5000 सेंटर पर हो रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular