Wednesday, March 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : ईंट पत्थर से सिर कूचकर फेंका गया महिला का नग्न...

लखनऊ : ईंट पत्थर से सिर कूचकर फेंका गया महिला का नग्न शव, दुष्कर्म की आशंका


लखनऊ । राजधानी के पारा क्षेत्र के योगी पुरम में बदमाशों ने 25 वर्षीय महिला की हत्या कर उसका नग्न शव खाली प्लाट में फेंक दिया। बदमाशों ने ईंट-पत्थर से सिर कूचकर उकी हत्या की है। मौके पर खून से सनी ईंट और उसके कपड़े पड़े थे। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पारा क्षेत्र के योगी पुरम में एक खाली प्लाट में महिला का शव पड़ा था। बुधवार रात शव पड़ा देख लोगों पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पारा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पास में ही उसके कपड़े भी पड़े थे। वहीं, स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। पुलिस घटनास्थल को जाने वाले मार्ग पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular