Tuesday, March 17, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : इकॉना स्टेडियम के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली,...

लखनऊ : इकॉना स्टेडियम के पास बदमाशों ने युवक को मारी गोली, कार छीनकर भागे

लखनऊ (हि.स.)। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित इकॉना स्टेडियम के पास बुधवार की देर रात को अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। बदमाश कार लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

एडीसीपी दक्षिण ने बताया कि यूपी 112 को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने इकॉना स्टेडियम के पास एक युवक को गोली मारकर उसका वाहन लेकर फरार हो गये है। सूचना पाकर सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
युवक की पहचान बाराबंकी लोनी कटरा का रहने वाले आदित्य के रुप में हुई है। उसके मुताबिक, तीन युवकों ने उसे गोली मारने के बाद उसकी सीएनजी कार छीन ली है। कार में 10 किलोमीटर तक जाने की सीएनजी पड़ी हुई है। इसके बाद सभी थानों को अलर्ट करते हुए पीआरवी और गश्ती टीम को सघन चेकिंग के लिए लगाया गया है। जल्द ही उनका पता लग जायेगा। 
एडीसीपी ने यह भी बताया कि युवक के पैर में गोली लगी है, उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular