– प्रोटेक्शन प्लेट के लॉन्चिंग के संबंध में रहेगा यातायात और पावर ब्लॉक
मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि लखनऊ-आलमनगर रेल खंड पर प्रोटेक्शन प्लेट के लॉन्चिंग के संबंध में यातायात और पावर ब्लॉक के कारण 15 रेलगाड़ियां अस्थायी रूप से रद्द, डायवर्ट, विनियमित, पुनर्निर्धारित रहेंगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04320 शाहजहांपुर-लखनऊ स्पेशल 24 व 25 नवंबर को, रेलगाड़ी संख्या 04319 लखनऊ-सहजहाँपुर स्पेशल 23, 24, 25 नवंबर को, रेलगाड़ी संख्या 04356 बालामऊ-लखनऊ स्पेशल 23 नवंबर को निरस्त रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी राज्य रानी एक्सप्रेस 23 नवंबर को 60 मिनट विलम्ब से संचालित किया जाएगा, गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 23 नवंबर को 120 मिनट विलम्ब से संचालित किया जाएगा, रेलगाड़ी संख्या 22453 लखनऊ जं.-मेरठ सिटी राज्य रानी एक्सप्रेस 24 नवंबर को 40 मिनट विलम्ब से संचालित किया जाएगा।
रेलगाड़ी संख्या 13151, रेलगाड़ी संख्या 22454, रेलगाड़ी संख्या 15652, रेलगाड़ी संख्या 18103 का विनियमन रहेगा। रेलगाड़ी संख्या 13308, रेलगाड़ी संख्या 13006, रेलगाड़ी संख्या 12356, रेलगाड़ी संख्या 04530, रेलगाड़ी संख्या 04059 को परिवर्तित मार्ग से होकर चलाया जाएगा।
निमित/मोहित
