लखनऊ (हि.स.)। परिवहन विभाग ने सॉफ्टवेयर की गलती से दीपावली के दिन ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने की दी गई तारीख को शुक्रवार को रद्द कर दिया है। अब 17 नवम्बर को लखनऊ में आरटीओ कार्यालय खुलेगा।
लखनऊ आरटीओ के लाइसेंस अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि 14 नवम्बर को जिन आवेदकों को डीएल संबंधी काम कराने के लिए तारीख मिली है। उसे बदल दिया गया है। ऐसे में लर्निंग डीएल के आवेदकों को 17 नवम्बर, परमानेंट डीएल आवेदकों को 18 नवम्बर और डीएल नवीनीकरण कराने वाले आवेदकों को 19 नवम्बर को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय में बुलाया गया है।
दरअसल साॅफ्टवेयर की गलती से दीपावली के दिन डीएल आवेदकों को टाइम स्लाॅट मिल गया था। 14 नवम्बर को दीपावली है। इसलिए आरटीओ कार्यालय बंद रहेगा।
लखनऊ आरटीओ में डीएल बनवाने के लिए दीपावली के दिन दी गई तारीख रद्द
RELATED ARTICLES
