लखनऊ । उप्र में विधानसभा चुनाव में अभी छह महीने से अधिक का समय बाकी है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। सूबे में नित नए गठजोड़ और गठबंधन बनते-बिगड़ते दिख रहे हैं। इसी क्रम शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर पहुंचे और उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया कि क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम-सपा का गठबंधन हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह यूपी के प्रभारी हैं। संजय सिंह काफी सक्रिय हैं। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सियासी सक्रियता बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है। किसान आंदोलन से लेकर राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर जमीन खरीद में हुए घोटाले में भाजपा के मेयर, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत नौ लोगों के खिलाफ अयोध्या की नगर कोतवाली तहरीर देकर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने की सोमवार को मांग की थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह अखिलेश को उनके जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंचे हैं। वहीं सियासी गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।
लखनऊ : आप सांसद संजय सिंह सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले, चर्चाओं का बाजार गर्म
RELATED ARTICLES
