Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : आज से फिर शुरू होगा सीएम आवास पर जनता दरबार

लखनऊ : आज से फिर शुरू होगा सीएम आवास पर जनता दरबार

लखनऊ । प्रदेश के लोगों को उनकी समस्या से तत्काल निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाला जनता दरबार खासा चर्चा में रहा है। अब कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर कल सोमवार से लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर शुरू कर रहे हैं। वह अपने आवास पर जनता की समस्या सुनने के साथ ही तत्काल निराकरण के लिए निर्देश भी देंगे। जिलों में समस्या का निराकरण न होने के कारण लखनऊ आने वालें की समस्या अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुनेंगे। सुबह नौ से दस बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अब जनसमस्यायें सुनी जायेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular