Sunday, March 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : आजम खान की खैरीयत जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ : आजम खान की खैरीयत जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ(हि.स.)। मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में क्रिटीकल केयर विभाग के डाॅक्टरों की देखरेख में उपचार के लिये भर्ती समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की खैरीयत जानने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान पार्टी के कद्दावर नेता आजम के तबियत को लेकर अखिलेश यादव चिंतित दिखे।

आजम खान की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने पर नई दिल्ली में अपने कार्यक्रम को रोकते हुये अखिलेश यादव मंगलवार को दाेपहर बाद लखनऊ लौट आये। यहां एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अखिलेश ने मेदांता अस्पताल का रुख किया। नई दिल्ली से चलने से पहले ही अखिलेश ने मेदांता अस्पताल में आजम के परिजन से टेलीफोनिक वार्ता की थी।

मेदांता अस्पताल में पार्टी के कद्दावर नेता आजम के परिजन और डाॅक्टरों से अखिलेश यादव ने वार्ता की और अच्छी चिकित्सकीय सुविधा देते हुये पूर्णत: स्वस्थ्य करने को कहा। इस दौरान समाजवादी पार्टी के एक और कद्दावर नेता राजेन्द्र चौधरी साथ में रहे। करीब 40 मिनट के वार्ता के बाद सपा अध्यक्ष वहां से निकल गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular