Saturday, April 4, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ : आग से जली कई दुकानें, दुकानदारों ने लगाया आरोप

 लखनऊ : आग से जली कई दुकानें, दुकानदारों ने लगाया आरोप

लखनऊ (हि.स.)। आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित चंदन नगर मार्केट में रविवार की सुबह तकरीबन तीन बजे के दरमियान पटरी की दुकानों में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू में कर लिया। इस हादसे में 25 दुकानें जलकर खाक हो गई।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आलमबाग में चंद्रनगर गेट के पास फुटपाथ के किनारे लगने वाली दुकाने अधिकांश कपड़ों की है। रविवार की सुबह अचानक दुकानों में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझा लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आगजनी की खबर पटरी दुकानदार भी पहुंच गए। उनका आरोप है कि आसपास के व्यापारियों ने दुकानों में आग लगवाई है। इस दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर दुकानदारों को शांत कराया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी है। एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular