लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन कानपुर के गुड्स मार्शलिंग यार्ड (जीएमसी) में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलाॅकिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते 11 से 14 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, कानपुर के गुड्स मार्शलिंग यार्ड (जीएमसी) में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते 11 से 13 अप्रैल तक अप-डाउन में चलने वाली 12179/12180 लखनऊ-आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बरौनी से 14 अप्रैल को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल और ग्वालियर से 13 अप्रैल को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल निरस्त रहेगी। इसके अलावा 11 अप्रैल को चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। बरौनी से 12 अप्रैल को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस बरौनी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। पनवेल से 12 अप्रैल को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस पनवेल से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। गोरखपुर से 13 अप्रैल को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
मार्ग में नियंत्रित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन 19306 कामाख्या-डाॅ.आम्बेडकर नगर एक्सप्रेस को लखनऊ-कानपुर के मध्य 11 अप्रैल को 120 मिनट नियंत्रित कर चलाएगा। ट्रेन नम्बर 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर के मध्य 12 अप्रैल को 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। ट्रेन नम्बर 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर के मध्य 11 और 12 अप्रैल को 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनों का संचालन 11 से 13 अप्रैल तक प्रभावित रहेगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। यात्री इस दौरान रेलवे के पूछताछ (इंक्वायरी) नम्बर से ट्रेनों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें।
दीपक
