Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे डबल डेकर बस पलटने तीन की मौत, 22 घायल

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे डबल डेकर बस पलटने तीन की मौत, 22 घायल

– चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ हादसा

उन्नाव (हि.स.)। जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र स्थित लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल है। इनमें कई यात्रियों की हालत नाजुक होने पर कानपुर भेजा गया।। घटना की जानकारी जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि जयपुर से एक डबल डेकर बस समस्तीपुर जा रही थी। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा के पास चालक को नींद की झपकी आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार सभी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा व पुलिस कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बिहार के तितरा बाजार निवासी 40 वर्षीय राकेश ठाकुर सहित तीन यात्रियों को मृत घोषित किया है। जबकि कई घायल आसपास के अस्पतालों में भर्ती है, इनमें सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अरुण/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular