Tuesday, February 10, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : आईआरसीटीसी पर्यटकों को 30 जुलाई से कराएगा कश्मीर की सैर,...

लखनऊ : आईआरसीटीसी पर्यटकों को 30 जुलाई से कराएगा कश्मीर की सैर, बुकिंग शुरू

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) लखनऊ के पर्यटकों को 30 जुलाई से कश्मीर की सैर कराएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।   
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के मुताबिक, कश्मीर की सैर के लिए जन्नत-ए-कश्मीर पैकेज लांच कर दिया गया है।  लखनऊ से सीधे विमान द्वारा पर्यटकों को कश्मीर ले जाया जाएगा। पैकेज के तहत कुल 14 लोगों का ग्रुप होगा। इंडिगो एयरलाइन के विमान से 30 जुलाई को यह यात्रा शुरू होगी, जबकि वापसी चार अगस्त को होगी। 
इस पैकेज में कश्मीर के सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग और अन्य मनोरम स्थलों को शामिल किया गया है। पैकेज के तहत चार रात होटल में ठहरने की सुविधा होगी। इसके अलावा एक रात हाउस बोट जफर में भी गुजारने का मौका मिलेगा। पैकेज के तहत दो यात्रियों के एक साथ होटल में ठहरने पर प्रति व्यक्ति 32,600 रुपये, तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 31, 800 रुपये और एक व्यक्ति के ठहरने पर 45,450 रुपये देने होंगे।
जन्नत-ए-कश्मीर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कराई जा सकती है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर- 8287930908, 8287930909 और 8287930910 पर भी फोन करके जानकारी ली जा सकती है। दरअसल, पिछले डेढ़ साल से कोरोना संक्रमण के चलते लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन ने अब युवाओं का उत्साह बढ़ाया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular