Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन छात्र समेत चार की मौत

लखनऊ : अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में तीन छात्र समेत चार की मौत

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी में दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए मार्ग दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

पहली घटना काकोरी थाना क्षेत्र स्थित अंधे चौकी के पास सोमवार को एक बेकाबू डम्पर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवक गिरे और गंभीर घायल हो गये। घटना के बाद चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसी तरह मलिहाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात करीब एक बजे के दरमियान लखनऊ-हरदोई राज्य मार्ग पर ओवरटेक के दौरान सड़क हादसे में तीन छात्र की मौत हो गई है। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र बरेली निवासी अयान (22), अमान (22) और कानपुर निवासी अशरफ के रुप में हुई है। लखनऊ के सैयद तहा रिजवी गम्भीर रूप से घायल है, जिसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिवार को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular