Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

 लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डा (अमौसी एयरपोर्ट) को बम से उड़ाने की धमकी यूपी-112 पर मिली है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरोजनी नगर थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या के मुताबिक, अमौसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी यूपी-112 पर मिली। इस सूचना के बाद पुलिस कमिश्नरेट में हड़कम्प मच गया। सुरक्षा जांच एजेंसी के अलावा एटीएस और एसटीएफ भी सक्रिय हो गई।

पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से अलीगंज से युवक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि धमकी देने वाले युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उससे पूछताछ की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular