Monday, March 23, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : अमिताभ ठाकुर ने नौ अफसरों के खिलाफ दायर किया परिवाद,...

लखनऊ : अमिताभ ठाकुर ने नौ अफसरों के खिलाफ दायर किया परिवाद, छह को सुनवाई

लखनऊ | पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शासन व प्रशासन के नौ अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला चलाए जाने की मांग करते हुए सीजेएम कोर्ट में हस्तलिखित परिवाद दाखिल किया है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने परिवाद की पोषणीयता पर सुनवाई करने के लिए छह सितंबर की तारीख तय की है। ठाकुर ने यह परिवार उन्हें पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने के नियत से नौकरी से निकालने और फर्जी मुकदमे में जेल भेजने के आरोपों को लेकर दायर किया है। 

ठाकुर ने परिवाद में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गोमतीनगर केके तिवारी, तत्कालीन इंस्पेक्टर हजरतगंज, पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक महिला यूनिट नीरा रावत को विपक्षी बनाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular