Saturday, March 21, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : अभाविप ने थर्ड जेंडर के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ : अभाविप ने थर्ड जेंडर के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ के खदरा में थर्ड जेंडर (किन्नर) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। अभाविप के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने थर्ड जेंडर लोगों के बीच झंडा फहराया।

अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सदैव ही किन्नर समाज को समाज का एक बहुमूल्य अंग माना है। किन्नर समाज के हित एवं उनके अधिकारों की मांग अभाविप ने हमेशा उठायी है।

घनश्याम शाही ने कहा कि समाज में थर्ड जेंडर के प्रति लोगों को मानसिकता बदलने की जरुरत है। उनके प्रति समाज में प्रचलित भेदभाव की भावना को समाप्त करने की जिम्मेदारी हमारी और आप की है। हमें मिलकर आगे आना होगा और लोगों को जागरूक करना पड़ेगा।

गुड्डन किन्नर ने कहा कि हिंदू धर्म ने सदैव ही किन्नर समाज को आदर के भाव से देखा है। महाभारत के युद्ध में भी शिखंडी ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, शिखंडी ना होते तो महाभारत के युद्ध का समापन ना हो पाता।

उन्होंने कहा कि अभाविप ने किन्नर समाज के योगदानों को समझा है और समाज को हमारे प्रति जागरूक करने में प्रयासरत है। इसके लिए मैं एबीवीपी की हृदय से आभारी हूं।

अभाविप की महानगर अध्यक्ष डॉ. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के उत्सव को एबीवीपी लखनऊ महानगर 250 से ऊपर कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री सिद्धार्थ ने किया। इस अवसर पर फरहान एनजीओ के संस्थापक फरहान खान, चांदनी गुरु, तमन्ना, रजा, शांभवी तोमर सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular