Sunday, March 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

 लखनऊ: अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एक किशोरी गुरुवार को घर से लापता हो गई थी। इस मामले में परिवार की ओर से थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को लापता लड़की ने थाने पहुंचकर खुद के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी।

कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पारा निवासी इरफान, कैंट निवासी आसिफ और हलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की है।पुलिस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

दीपक/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular