Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ : अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। सरोजनी नगर पुलिस ने अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से दस मोटर साइकिल, जेवर और कैश बरामद हुआ है। 

सहायक पुलिस आयुक्त हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि थाना प्रभारी सरोजनी नगर आनंद कुमार शाही ने मय फोर्स की मदद से पांच अन्तरजनपदीय वाहन चोरों को पकड़ा है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम लखीमपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार मौर्या, मो. हनीफ, शाहबान, सीतापुर जनपद के काजीपुरवा निवासी इंतजार अली, बिहारी बताया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधी विभिन्न जनपदों में किराए का मकान लेकर रहते है। रेकी के बाद वाहन और घरों में चोरी करके सहभियुक्त  इंतजार अली और बिहारी को देते है। वो इन चोरी के माल को बेचता है और उनसे मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेता है। 

खुलासा करने वाली टीम को पुलिस उपायुक्त मध्य की ओर से दस हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular