लखनऊ (हि.स.)। काकोरी थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर बैठकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
दुबग्गा पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठे 69 अधिवक्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है। अभी भी 11 अधिवक्ता हवालात में है। साथी अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव के पत्नी की मौत हो चुकी है। लेकिन, पुलिस ने उन्हें रिहा नहीं किया है। इधर प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने के लिए एडीसीपी सुरेश चन्द्र रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, अधिवक्ता अपनी मांगों मनवाने के लिए अड़े हुए हैं।
लखनऊ : अधिवक्ताओं ने दुबग्गा चौकी का किया घेराव
RELATED ARTICLES
