Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडालक्ष्मनपुर लालनगर में चौपाल लगाकर सुनी गई लोगो की समास्यायें

लक्ष्मनपुर लालनगर में चौपाल लगाकर सुनी गई लोगो की समास्यायें

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
ब्लाक क्षेत्र इटियाथोक के लक्ष्मनपुर लालनगर में शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समास्यायें अधिकारियों ने सुनी और जल्द निराकरण का आस्वाशन दिया। मौके पर श्रमायुक्त मनरेगा एनबी सविता ने संबंधित जिम्मेदार ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को त्वरित गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा ब्लाक के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करें।

उन्होंने वहां पर उपस्थित एक एक कर ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग, राशन वितरण, आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य विभाग आदि योजनाओ के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक जरूर पहुंचाएं तथा सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी समय-समय पर कराया जाए ताकि जरूरतमंद ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले।

इसके साथ ही उन्होंने बीडीओ रूपनरायन भारती व अन्य के संग उजारपुरवा प्राथमिक विद्द्यालय में पहुंचकर मिशन कायाकल्प योजना के तहत हुए कार्यो का जायजा लिया। यहां बाउंड्रीवाल व शौचालय अपूर्ण होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। मौके पर स्कूल में विद्युतीकरण नही होना पाया गया। साथ ही समरसेबुल व टोटी टंकी आदि भी आधी अधूरी मिली। सभी कार्यो को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश उन्होंने दिए। विद्यालय में हो रही पढ़ाई के संबंध में उन्होंने जानकारी ली तथा शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा, एडीओ आईएसबी अरविंद कुमार, प्रधानाद्यापक राकेश यादव समेत सभी शिक्षक, पंचायत सचिव योगेश दुबे, ग्राम प्रधान दशरथ लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular