Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलक्ष्मण हत्याकांड का हुआ खुलासा: मृतक की पुत्री के प्रेमी ने उतारा...

लक्ष्मण हत्याकांड का हुआ खुलासा: मृतक की पुत्री के प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

झांसी (हि. स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र नई कोच फैक्ट्री हाट मैदान में हुई दिव्यांग लक्ष्मण की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। हत्यारा दिव्यांग की बेटी का प्रेमी निकाला गाली-गलौज को लेकर उसने सिर पर प्रहार करके लक्ष्मण की हत्या की थी।

पुलिस अधीक्षक नगर राधेश्याम राय ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में हत्या खुलासा करते हुए बताया कि दो जनवरी की सुबह नगरा हाट के मैदान में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला था। जांच में अधेड़ के सिर में चोट के निशान मिलने से लाठी से हमले की आशंका जताई जा रही थी।

मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश एस. जांच में तेजी लाने के साथ ही जल्द खुलासा करने निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में जुटी प्रेमनगर पुलिस व एसओजी टीम ने जब तार जोड़ने शुरू किए तो पता चला कि मृतक की बेटी से रेलवे कॉलोनी निवासी शुभम झा निवासी रेलवे कॉलोनी से सम्बन्ध थे। बाद में युवक की शादी हो गयी और मृतक का परिवार बाहर रहने लगा था। जबकि मृतक लक्ष्मण इस बात को अपने दिल में रखे रहा। जब भी युवक उसके सामने आता, तो लक्ष्मण उसे अपशब्द कहकर बेइज्जत करता था। घटना की रात शुभम रेलवे कॉलोनी में खड़ा था, तभी लक्ष्मण वहां से निकला और उसे गाली देने लगा। इस पर शुभम ने गाली देने से मना किया तो लक्ष्मण गुस्से में आ गया और फिर से गाली गलौज करने लगा। यह शुभम को सहन नहीं हुआ और तहस में आकर उसने डंडे से लक्ष्मण के सिर हमला कर दिया, जिससे लक्ष्मण घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वही पुलिस की सही तरीके से की गई पड़ताल में मृतक के पुत्र सुमित द्वारा नामजद कराये गये खुशी पुरा निवासी आकाश निर्दोष साबित हुआ और जेल जाने से बच गया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular