लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भेंट की और उनसे देश-काल, परिस्थितियों पर मंथन किया।
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई नेताओं से भेंट की है।
बृजनन्दन
