देवरिया (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को जर्जर विद्युत तार टूटने से लकड़ी के गोदाम सहित तीन दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब चालीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भलुअनी कस्बे के रहने वाले ध्रुव नारायण सिंह शहर के गरुणपार मोहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी लकड़ी हटा में लकड़ी की दुकान है, जहां फर्नीचर व अन्य सामान बनाये जाते हैं।
मंगलवार की सुबह लकड़ी गोदाम के ऊपर से गुजर रहे हाईटेशन लाइन का तार टूटकर लकड़ियों पर गिर गया। देखते ही देखते उसमें आग लग गई और अपना विकराल रुप लेते हुए तीन ध्रुव नारायण की दुकान उनके पड़ोसी कुशीनगर निवासी आशुतोष की लकड़ी दुकान और कपड़ा प्रेस करने वाले हीरालाल की दुकान इस आग में जलने लगी। मोहल्ले वालों से मिली जानकारी पर दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरु कर दिया। इस बीच दुकान स्वामी भी पहुंचे गये। आग को बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में चार लाख के फर्नीचर, दस लाख की लकड़ी और दो स्कूटी जलकर खाक हो गई। आशुतोष सिंह का 20 लाख रुपये के साखू व सागौन की लकड़ी जल कर खाक हो गई।
ज्योति/दीपक
