Friday, April 3, 2026
Homeमनोरंजनलंदन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए सतीश शाह, सोशल मीडिया पर...

लंदन में नस्लीय टिप्पणी का शिकार हुए सतीश शाह, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

विदेशों में अक्सर भारतीयों के साथ नस्लवाद की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। आम लोगों के साथ-साथ फेमस हस्तियां भी नस्लीय टिप्पणियों का शिकार हो चुकी हैं। ऐसी ही एक घटना अभिनेता और अपने कॉमेडी रोल के लिए फेमस एक्टर सतीश शाह के साथ भी हुई है। शाह को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है।

सतीश शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर खुद इस घटना का खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि लंदन एयरपोर्ट हीथ्रो के कर्मचारी हैरान होकर अपने साथी कर्मचारी से यह सवाल कर रहे थे कि आखिर ये लोग कैसे फर्स्ट क्लास अफोर्ड कर सकते हैं? शाह ने उनकी बातों को जब सुना, तो उन्होंने गर्व से भरा जवाब देते हुए कहा कि क्योंकि हम भारतीय हैं। सतीश शाह के इस पलटवार पर लोग उनकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं तो ब्रिटिश लोगों पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

सतीश शाह पहले सेलेब्रिटी नहीं हैं, जिन्हें इस तरह की नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ा है। उनसे पहले शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी इस दंश को झेलना पड़ा है।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular