Friday, March 27, 2026
Homeअन्यलंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, एआई-111...

लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, एआई-111 विमान दिल्ली लौटा

– केबिन क्रू के साथ मारपीट करने वाले यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया

नई दिल्ली (हि.स.)। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया से एक अशिष्ट यात्री को उतार दिया गया है। एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली-लंदन की उड़ान पर था, जो यात्री को उतारने के लिए वापस दिल्ली लौटा था।

सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-111 में एक यात्री ने जमकर उत्पात मचाया। यात्री ने केबिन क्रू के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद विमान को दिल्ली लौटना पड़ा। इस विमान में करीब 225 यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) पर लैंड करा दिया गया है। विमान के लैंडिंग के बाद क्रू ने केस दर्ज कराया, जिसके बाद यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके बाद विमान ने लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए फिर उड़ान भरी। इस घटना की विस्तृत जानकारी के संबंध में एयर इंडिया के बयान की प्रतीक्षा है।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular