Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरौनियार समाज मनायेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की जयंती

रौनियार समाज मनायेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की जयंती

लखनऊ(हि. स.)। अखिल भारतीय रौनियार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त, संरक्षक बाबा हरदेव रौनियार, राष्ट्रीय सचिव आत्माराम, सदस्य विजय रौनियार ने बताया कि लखनऊ के सदर इलाके में लाला गुरु चरण लाल धर्मशाला में 03 अक्टूबर को महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की जयंती और विजय दिवस मनाएंगे।

इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओबीसी सूची में रौनियार समाज को शामिल किये जाने के बाद अधिसूचना जारी कराने का प्रयास करना है। इसके लिए रौनियार समाज के प्रदेश भर के प्रमुख पदाधिकारी लखनऊ में आ रहे हैं और इसके लिए लखनऊ इकाई की विशेष रूप से जिम्मेदारी तय की गई है।

रौनियार समाज मनायेगा महाराजा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की जयंती

राष्ट्रीय पार्टी भाजपा को ओबीसी सूची में रौनियार समाज को लाने पर समाज के लोग भाजपा का धन्यवाद करते हुये। साथ में, आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित किये जाने की भी अपील करते है।

उत्तर प्रदेश में देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, बलिया, वाराणसी, महाराजगंज, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ में रौनियार समाज की बड़ी जनसंख्या मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular