Saturday, March 28, 2026
Homeमनोरंजनरोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' का नया पोस्टर जारी

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का नया पोस्टर जारी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी निर्देशित आगामी फिल्म ‘सर्कस’ इन दिनों चर्चा में है। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर में फिल्म के सभी अहम किरदार नजर आ रहे हैं।

यह एक पारिवारिक -कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में उनका डबल रोल होगा। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा,सिद्धार्थ जादव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ दर्शकों को हसाते नजर आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार,फिल्म सर्कस में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन स्पेशल अपीरियंस में नजर आएंगे ।यह फिल्म शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। ‘सर्कस’ को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular