Tuesday, March 3, 2026
Homeमनोरंजनरोहनप्रीत सिंह का बर्थ डे वीडियो वायरल

रोहनप्रीत सिंह का बर्थ डे वीडियो वायरल

नेहा कक्कड़ ने पति को किस कर कुछ यूं लुटाया प्यार

मनोरंजन डेस्क

नई दिल्ली। फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों पति रोहनप्रीत सिंह के साथ अपनी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं। नेहा ने एक दिसंबर को रोहनप्रीत सिंह का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब इस सेलिब्रेशन के वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें नेहा, रोहनप्रीत पर जमकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में रोहनप्रीत केक काटते नजर आ रहे हैं। केक पर रोहू लिखा है। नेहा, रोहनप्रीत सिंह को किस करती है और फिर उनका हाथ पकड़कर केक कटवाती हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन में रोहनप्रीत का परिवार भी नजर आ रहा है। इन वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। रोहनप्रीत के बर्थडे पर नेहा ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। नेहा ने रोहनप्रीत के साथ 2 फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, ’तुझसे शुरू हुई, तुझपे ही खत्म हो…दुनिया मेरी। हैप्पी बर्थडे उस शख्स को जिनकी वजह से मुझे पता चला कि जिंदगी जीने लायक है। सबसे ज्यादा केयरिंग पति रोहनप्रीत सिंह। आपको जिंदगी की सारी खुशियां मिले। आई लव यू मेरे पति परमेश्वर।’ नेहा के इस पोस्ट पर टोनी ने कमेंट किया, ’आपको बहुत प्यार करता हूं मेरी खूबसूरत अर्धांगिनी जी। इतनी सारी खुशियां देने के लिए थैंक्यू। आपके साथ जिंदगी खूबसूरत है। मेरी खूबसूरत डॉल।’
हाल ही में शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेहा से पूछा गया कि शादी के बाद काम करने का कैसा एक्सपीरियंस है? इस पर नेहा ने कहा, मेरी लाइफ पहले भी बहुत सुंदर थी, लेकिन अब शादी के बाद और खूबसूरत हो गई है। नेहा ने कहा कि जब आपका पार्टनर अच्छा इंसान हो, सपोर्टिव और समझदार हो तो आपकी लाइफ और बेहतरीन हो जाती है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular