Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 18 यात्री घायल

रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्राली की भीषण टक्कर, 18 यात्री घायल

मासूम बच्चे समेत दो की हालत गंभीर

आजमगढ (हि.स.)। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के समीपं एनएच-233 पर परिवहन निगम की बस और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गये है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई गयी है।

सोमवार की दोपहर परिवहन निगम की अंबेडकर डिपो की बस लखनऊ से आजमगढ़ यात्रियों को लेकर आ रही थी। बस जैसे अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची कि इसी दौरान एनएच-233 पर अचानक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये और बस अनियत्रित होकर एनएच-233 से नीचे खेतों में उतर गई । आनन-फानन में लोगों ने घायल यात्रियों को बस से नीचे उतारा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गये जिनका उपचार चल रहा है। घायलों में बस चालक पवन निवासी खदेरू पट्टी थाना अतरौलिया, निशा मिश्रा व उनका चार वर्षीय पुत्र शिवांश, सुनील निवासीगण सुबहापट्टी रौनापार, अवधेश कश्यप जनपद मऊ, विपीन कुमार निवासी महाराजपुर कंधरापुर सहित 12 लोग सौ शैया अस्पताल अतरौलिया में भर्ती है। जबकि अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश ने बताया कि घायलों में शिवांश और सुनील की हालत गंभीर देख शिवांश और सुनील को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । अन्य यात्रियों का इलाज चल रहा है।

राजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular