अयोध्या (हि. स.)। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू चौराहे पर एक रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 10 यात्री घायल हुए हैं। इसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार की सुबह की है। प्रयागराज डिपो की बस अयोध्या आ रही थी। उसी दौरान प्रयागराज जा रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बस चालक द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में यह भिड़ंत हुई है। बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आगे बैठे हुए व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस व अपनी जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी 10 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से चार व्यक्ति बुरी तरह घायल हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल
RELATED ARTICLES
