Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त सफर कर सकेंगे टीईटी परीक्षार्थी

रोडवेज बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त सफर कर सकेंगे टीईटी परीक्षार्थी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने 23 जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के अभ्यर्थियों को मुफ्त सफर कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। टीईटी परीक्षार्थी शुक्रवार मध्यरात्रि से 23 जनवरी की मध्यरात्रि तक एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

परिवहन निगम प्रशासन ने टीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखनऊ स्थित मुख्यालय में बस सेवाओं के नियंत्रण और जरूरी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। शुक्रवार रात से कंट्रोल रूम शुरू हो जाएगा। इसके लिए मुख्यालय में कर्मचारियाें की तैनाती कर भी कर दी गई है।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अनग मिश्र ने बताया कि टीईटी परीक्षार्थी शुक्रवार मध्य रात्रि से 23 जनवरी की मध्य रात्रि तक प्रदेश के सभी बस स्टेशनों से एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे।

बताया कि परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएंगी।

लखनऊ की सिटी बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगे टीईटी परीक्षार्थी

नगरीय परिवहन प्रशासन ने लखनऊ में चलने वाली सिटी बसों में टीईटी परीक्षार्थियों को मुफ्त सफर कराने के लिए हेल्प डेस्क तैयार कर लिया है। हेल्प डेस्क शनिवार सुबह से चालू हो जाएगा।

सिटी परिवहन प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने बताया कि आने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न होने पाएं इसके लिए लखनऊ के अवध, कैसरबाग, चारबाग और आलमबाग बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क शनिवार सुबह से चालू हो जाएगा। सिटी बसों में टीईटी परीक्षार्थी 22 और 23 जनवरी को मुफ्त सफर कर सकेंगे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular