Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज की अनुबंधित बस दस फीट खाई में गिरी, 24 यात्री घायल

रोडवेज की अनुबंधित बस दस फीट खाई में गिरी, 24 यात्री घायल

लखीमपुर-खीरी(हि.स.)। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर शंकरपुर चौराहा के निकट गोला से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस अनियंत्रित होकर बुधवार को खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 24 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मोहम्मदी क्षेत्रांतर्गत गोला से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस सामने से आ रही डीसीएम को बचाने के चक्कर में 10 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इस हादसे में दस यात्रियों की हालत नाजुक बतायी है। इन घायलों को शाहजहांपुर व लखीमपुर के लिए रेफर किया गया है। जो लोग घायल हैं वह गोला, शाहजहांपुर, हरियाणा, मोहम्मदी, बरावर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस व जिला प्रशासन घायलों को समुचित इलाज मुहैया करा रहा है।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular