लखनऊ (हि.स.)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर पांच सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। इसमें लखनऊ परिक्षेत्र के सैकड़ों रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लम्बित हैं। बार-बार सरकार को नोटिस देने के बावजूद मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी एकजुट होकर जल्द ही सड़क पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेंगे।
कहा कि महंगाई भत्ते की बकाया छह किश्तों का भुगतान नहीं करने, 31 दिसम्बर 2001 तक नियुक्त संविदा चालकों-परिचालकों व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमितीकरण नहीं करने, वेतन विसंगतियां दूर न करने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति न करने आदि लेकर रोडवेज कर्मियों में बहुत नाराजगी है।
दीपक
