Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोजगार मेले में हुई साढ़े चार सौ भर्तियां, महापौर ने किया उद्घाटन

रोजगार मेले में हुई साढ़े चार सौ भर्तियां, महापौर ने किया उद्घाटन

– चयनित अभ्यर्थियों को महापौर ने दिया नियुक्ति पत्र

– सामंत कुमार को मिली 25 हजार सेलरी की पहली नियुक्ति

गोरखपु(हि.स.)। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा एवं उप्र कौशल विकास मिशन गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया।

4500 रिक्तियों के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में पहली नियुक्ति सामंत की हुई। इन्हें 25 हजार रुपये प्रति माह की सैलरी का नियुक्ति पत्र मिला। महापौर सीताराम जायसवाल ने इन्हें अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।

इस रोजगार मेले में शिवांगी लॉजिस्टिक, पुखराज हेल्थ केयर प्रा. लि., एलआईसी ऑफ इण्डिया इटावा, अंश डाटा टाइपिंग प्रा. लि., जीएसफोर सिक्योरिटी साल्यूशन इण्डिया प्रा. लि., प्रिविलेज पीपल, जीवन ज्योति सेवा संस्थान, यशबीज मार्केटिंग, हिन्दुस्तान लीवर पावर सप्लाई, भारत हैवेल्स इलेक्ट्रानिक मैनपावर, जियो लाइफ केयर मैनपावर, गौरी शंकर सेवा संस्थान, एक्जेन्ट एक्वा प्रा. लि., मगध एगो टेक, टेक्निक्यू इन्टर प्राइजेज, मेक आर्गेनिक इण्डिया, एलआईसी ऑफ इण्डिया गोरखपुर, वेल्सपन इण्डिया प्रा. लि., श्री साई सर्विसेज, जेएमके, आईडीबीआई इत्यादि कम्पनियां लगभग 4500 रिक्तियों के लिए भर्ती युवकों और युवतियों को मौका दिया।

इन पदों के लिए हुआ चयन

पार्सल डिलेवरी ब्वॉय, वेलनेस एडवाइजर, अभिकर्ता, डाटा एण्ट्री आपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, एसोसिएट ट्रेनी, सुपरवाइजर हेल्थ एडवाइजर, सेल्स मार्केटिंग, एचआर एक्जीक्यूटिव, बीडीएम ब्रान्च मैनेजर, ब्लॉक आफिसर, ट्रेनी, एएसएम एजेन्सी एडवाइजर आदि विभिन्न पदों पर चयन की प्रक्रिया सम्पादित की गई।

इस मौके पर सहायक निदेशक सेवायोजन रासबिहारी चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य आईटीआई सत्यकांत, एमआईएस मैनेजर कौशलेंद्र प्रताप, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरविंद यादव, क्षेत्रीय पार्षद आलोक सिंह बिसेन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular