लखनऊ(हि.स.)। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार दिवस आयोजित हुआ। इसमें 235 अभ्यर्थियों को जॉब आफर हुआ है। रोजगार दिवस का उद्घाटन प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने किया।
ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेन्ट अधिकारी एमए खां ने बताया कि रोजगार दिवस में लगभग 500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया है, जिसमें कुल 18 कम्पनियों ने 235 अभ्यर्थियों को सात हजार सात सौ रुपये से लेकर तीस हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ जॉब के आफर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि जो अभ्यर्थी इस बार रोजगार दिवस में चयन से वंचित रह गये हैं। वे एक सितम्बर को होने वाले रोजगार दिवस में प्रतिभाग कर सकते हैं।
दीपक/सियाराम
