Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोका यातायात :गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर आमी नदी का पानी आया

रोका यातायात :गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर आमी नदी का पानी आया

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमी नदी का पानी आ गया है। इस वजह से यातायात संचालन को प्रशासन ने कराया पूरी तरह से बंद कर दिया है।

गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नकबैठा पुल के पास लगभग एक फीट से ज्यादा पानी आ गया है, वहीं कसिहार से लेकर बगहावीर बाबा के स्थान तक कई जगह रोड पर पानी आने की सूचना है। 

फिलहाल प्रशास ने नाका लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया है। ऐसे मेंकौड़ीराम चौराहे पर बैरिकेडिंग करके छोटे- बड़े वाहनों को गोरखपुर जाने से पूर्ण रूप से रोका जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular