Saturday, January 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरैपिड रेल के भैंसाली स्टेशन के भूमिगत मार्ग की खुदाई शुरू

रैपिड रेल के भैंसाली स्टेशन के भूमिगत मार्ग की खुदाई शुरू

मेरठ (हि.स.)। भारत की प्रथम रीजनल रेल दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल (आरआरटीएस) के भैंसाली स्टेशन के भूमिगत मार्ग की खुदाई शनिवार को शुरू हो गई। सांसद, मंत्री और विधायकों ने इस खुदाई के कार्य का शुभारम्भ किया।

आरआरटीएस के लिए दिल्ली से मेरठ तक तेजी से कार्य किया जा रहा है। एलिवेटिड लाइनों का काम तेजी से हो रहा है। शनिवार से मेरठ में भूमिगत रेलवे लाइन का काम भी शुरू हो गया। मेरठ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री और मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने भूमिगत मार्ग के कार्य का शुभारम्भ किया।

दिल्ली से दुहाई के बीच 2023 तक रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद दुहाई से मोदीपुरम तक 2024 में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे मेरठ और दिल्ली के बीच की दूरी केवल 45 मिनट में तय होने लगेगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular