Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया

 रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रायबरेली(हि. स.)। शहर के एक रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। इसमें पांच लोग फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शहर के कचहरी रोड पर दुर्गा मार्केट के सामने स्थित पवन नमकीन एवम रेस्टोरेंट में शनिवार की रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई।

उसके बाद आग की लौ दूसरी मंजिल से बाहर निकलने लगी, वहां मौजूद लोगों ने देखा और फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी। रेस्टोरेंट में काम करने वाले पांच लोग उसके अंदर फंसे हुए थे।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी और पुलिस के जवानों ने सबसे पहले रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बुझाने में दमकल की तीन गाड़ियां लगाई गईं थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट का फर्नीचर और अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular