मुरादाबाद(हि.स.)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 14318 देहरादून रेलवे स्टेशन से इंदौर स्टेशन तक 17 जून से 23 जून तक एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 14317 इंदौर स्टेशन से देहरादून स्टेशन तक 18 जून से 24 जून तक, 14310 में देहरादून स्टेशन से लक्ष्मी बाई नगर तक 20 जून से 21 जून तक, 14309 लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से देहरादून स्टेशन तक 21 जून और 22 जून को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि गाड़ी संख्या 12429 में लखनऊ से नई दिल्ली स्टेशन तक 17 जून से 23 जून तक और ट्रेन संख्या 12430 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लखनऊ स्टेशन तक 18 जून से 24 जून तक एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 14205 में अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली स्टेशन तक 17 जून को, 14206 में दिल्ली स्टेशन से अयोध्या कैंट स्टेशन तक 18 जून को, 14207 में प्रतापगढ़ स्टेशन से दिल्ली स्टेशन तक 17 जून को, 14208 में दिल्ली स्टेशन से प्रतापगढ़ स्टेशन तक 18 जून को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
निमित/दीपक/विद्याकांत
