Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेल प्रशासन ने माघ मेला के महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर की तैयारी

रेल प्रशासन ने माघ मेला के महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर की तैयारी

प्रयागराज (हि.स.)। माघ मेला के महत्वपूर्ण पर्वोंं पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा मुख्य स्नान दिवसों के दिन विन्ध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।

इसके अंतर्गत 14-15 जनवरी मकर संक्रान्ति, 21-22 जनवरी मौनी अमावस्या तथा 26-27 बसंत पंचमी पर गाड़ियों को अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा। इन तिथियों पर विन्ध्याचल स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, जोधपुर -हावड़ा, हावड़ा-बीकानेर, बीकानेर-हावड़ा, कामाख्या-दिल्ली, दिल्ली-कामाख्या, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक, लोकमान्य तिलक- गुवाहाटी तथा गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जाएगा।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular