प्रयागराज/मिर्जापुर(हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक गेट नंबर 2 बथुआ मिर्जापुर स्थित यूनिवर्सल साइबर कैफे से एक व्यक्ति को तीन पर्सनल यूजर आईडी से अवैध रूप से रेल यात्रा के ई-टिकट बनाकर बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि आरोपित निलेश कुमार गुप्ता (32) पुत्र राम नारायण गुप्ता, बथुआ राजकीय पॉलिटेक्निक गेट नंबर 2 मिर्जापुर थाना कटरा कोतवाली जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसके पास से 03 पर्सनल यूजर आई.डी बरामद हुई। पर्सनल यूजर आईडी से बनाये गए जब्त ई-टिकटों में भविष्य यात्रा के 05 ई-टिकट जिसकी कीमत 4442 रू. तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जब्त सामग्री में सीपीयू डेस्कटॉप, मोबाइल है। अभियुक्त ऑनलाइन कार्य व बैंकिंग कार्य करने की आड़ में पर्सनल आईडी से टिकट बनाकर रु. 100 से 150 अधिक लेकर बेचता था।
इस पूरी कार्यवाही को टीम प्रभारी निरीक्षक रजनीश राय मिर्जापुर के दिशा निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल की महिला उप निरीक्षक रिंकू सिंह मिर्जापुर, उप निरीक्षक गौरव मिर्जापुर, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार मिश्रा मिर्जापुर द्वारा अंजाम दिया गया। उक्त आरोपित के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर पर धारा 143 रेलवे एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विद्या कान्त
